एआरटीओ कार्यालय में अव्यवस्था

महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान कार्यालय में केवल दो जिम्मेदार कर्मचारी ही मौजूद मिले, जबकि अन्य कर्मचारी अनुपस्थित थे, कार्यालय में दस्तावेज बिखरे हुए मिले, जो रिकॉर्ड प्रबंधन में लापरवाही को दर्शाता है, डीएम ने रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए, सबसे चिंताजनक स्थिति कार्यालय परिसर में दलालों की सक्रिय मौजूदगी थी।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कार्यालय में किसी भी प्रकार की दलाली या बिचौलियों की भूमिका स्वीकार नहीं की जाएगी,‌ उन्होंने अधिकारियों को ऐसे लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कर्मचारियों से पंजीकरण, लाइसेंस, वाहन फिटनेस जैसी सेवाओं में पारदर्शिता बनाए रखने को कहा, उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों पर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा या भ्रष्टाचार की शिकायत हो, तो वे सीधे प्रशासन से संपर्क करें, यह निरीक्षण सरकारी कार्यालयों की कार्यशैली में सुधार लाने की प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

  • Related Posts

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    • August 24, 2026

    Breaking News: केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रमुख रामदास आठवले ने रविवार को आरक्षण का विरोध करने या इसे खत्म करने की मांग करने वालों के…

    Continue reading
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    • August 23, 2026

    लखनऊ में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार (23 अगस्त) को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। संजय सिंह सपा मुख्यालय पहुंचे,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण: