उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बलरामपुर और कुशीनगर जिलों में बिजली गिरने से हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बलरामपुर और कुशीनगर जिलों में बिजली गिरने से हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया, उन्होंने अधिकारियों को शोक संतप्त परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने और घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी है, मृतकों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित करने तथा इस आपदा में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।इससे पहले अप्रैल में उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य भर में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की थी, मृतकों के परिवारों को तत्काल चार लाख रुपये की अनुमन्य राहत राशि वितरित करने के निर्देश दिए गए थे।

  • Related Posts

    त्रिलोकपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में अपहरण कांड का खुलासा:
    • February 11, 2026

    सिद्धार्थनगर: त्रिलोकपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर अपहरण कांड का सफल अनावरण कर नाबालिग पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष…

    Continue reading
    एक्सीलेंट एकादमी विद्यालय में कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए आशीर्वाद एवं विदाई कार्यक्रम:
    • February 8, 2026

    आज बृजमनगंज क्षेत्र के लालाजोत महुलानी स्थित एक्सीलेंट एकादमी विद्यालय में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को…

    Continue reading

    You Missed

    फिल्म के नाम पर विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने ‘घूसखोर’ पंडित’ के टाइटल पर जताई आपत्ति:
    कानपुर लैंबोर्गिनी केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शिवम मिश्रा गिरफ्तार:
    राजपाल यादव जेल केस, भाई के बयान से नया मोड़, लोन नहीं बल्कि निवेश का दावा:
    ट्रेड डील के बीच रूसी तेल पर विवाद, भारत को लेकर रूस का स्पष्ट संदेश:
    त्रिलोकपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में अपहरण कांड का खुलासा: