मुख्यमंत्री योगी ने महराजगंज डीएम को सौंपा ISO सर्टिफिकेट, कार्यालयों में हुआ सुधार :

मुख्यमंत्री योगी ने महराजगंज डीएम को सौंपा ISO सर्टिफिकेट- कलेक्ट्रेट और तहसील कार्यालयों में आया कायाकल्प, आमजन को मिलीं आधुनिक सुविधाएं :

महराजगंज, उत्तर प्रदेश | 24 जुलाई 2025
जिले के कलेक्ट्रेट और सभी तहसीलों के कायाकल्प और आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (ISO) प्रमाणपत्र प्रदान किया, यह प्रमाणन जिले के प्रशासनिक ढांचे में पारदर्शिता, दक्षता और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किए गए उल्लेखनीय प्रयासों का परिणाम है।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में महराजगंज के कलेक्ट्रेट और तहसील कार्यालयों को ISO मानकों के अनुरूप विकसित करने की पहल की गई, गुरुग्राम स्थित सान्वी मैनेजमेंट की विशेषज्ञ टीम की मदद से सिस्टम, प्रोसेस और इन्फ्रास्ट्रक्चर में व्यापक सुधार किए गए।

ये सुविधाएं हुईं शामिल :
कार्मिक प्रशिक्षण : कर्मचारियों को बेहतर सेवा और प्रक्रियाओं के लिए प्रशिक्षित किया गया।

ई-ऑफिस प्रणाली : दस्तावेजों के डिजिटलीकरण और तेज़ निस्तारण के लिए ई-ऑफिस लागू किया गया।

शिकायत एवं फीडबैक सिस्टम : नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु प्रभावी व्यवस्था विकसित की गई।

स्वच्छता और सुंदरता : कार्यालय परिसरों में कूड़ा प्रबंधन, जल प्रबंधन, वॉल पेंटिंग और परिसर सौंदर्यीकरण किया गया।

दिव्यांगजन और महिला सुविधा : रैंप, सहायक उपकरण और महिलाओं के लिए क्रेच (शिशु सदन) की व्यवस्था की गई।

कार्यालय भवनों के लेआउट में सुधार करते हुए कक्षों की सूची और नंबरिंग को स्पष्ट ढंग से प्रदर्शित किया गया है, जिससे आमजन को सूचना व सेवाओं की प्राप्ति में आसानी हो रही है।

थर्ड पार्टी ऑडिट के बाद मिला ISO सर्टिफिकेट :
ISO प्रमाणन से पहले कलेक्ट्रेट और तहसीलों का थर्ड पार्टी ऑडिट कराया गया, जिसमें व्यवस्थाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरी उतरीं।

इस उपलब्धि पर डीएम संतोष कुमार शर्मा ने कहा, “यह सम्मान सिर्फ मेरे नहीं, बल्कि पूरे जिला प्रशासन की टीमवर्क और समर्पण का परिणाम है, इससे कार्य संस्कृति में सुधार आया है और कार्य दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, हमारा प्रयास है कि जिले के सभी कार्यालय ISO सर्टिफिकेशन प्राप्त करें।”

  • Related Posts

    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    • July 29, 2026

    सिसवा बाजार (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा द्वारिका के पास 24 जुलाई की रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सभा रजवल मदरहा निवासी कृष्णा…

    Continue reading
    प्रल्हाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार:
    • July 26, 2026

    Education Ministry: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कर्तव्य भवन में औपचारिक रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।कार्यभार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
    NEET-UG पेपर लीक केस में 13 आरोपी, NTA के 3 एक्सपर्ट्स भी चार्जशीट में शामिल:
    ‘ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं’, मौलाना साजिद रशीदी के बयान से छिड़ा विवाद:
    बड़ा फैसला: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिलहाल टोल वसूली बंद:
    महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, पति को पीटकर पत्नी से दुष्कर्म: