डीएम ने समीक्षा अधिकारी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा :

डीएम ने समीक्षा अधिकारी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा :

सिद्धार्थनगर ;
जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने रविवार को आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने परीक्षा की तैयारियों की बारीकी से समीक्षा करते हुए निष्पक्ष, नकलविहीन और शांतिपूर्ण आयोजन पर विशेष जोर दिया।

डीएम ने सिद्धार्थ शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान करौंदा मशीना, रतन सेन डिग्री कॉलेज, रतन सेन इंटर कॉलेज, तथा तिलक इंटरमीडिएट कॉलेज का दौरा किया, उन्होंने कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की स्थिति और अन्य आवश्यक प्रबंधों का गहन अवलोकन किया।

डॉ. गणपति ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ आयोजित होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नकल पर पूर्ण प्रतिबंध हो और कोई भी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

जिलाधिकारी ने यह भी सुनिश्चित किया कि प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार समेत अन्य संबंधित अधिकारी व परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: