डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच की बैठक में लिया गया बड़ा फैसला – हर गांव में बनेगी इकाई, चलेगा जागरूकता अभियान :

डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच की बैठक में लिया गया बड़ा फैसला – हर गांव में बनेगी इकाई, चलेगा जागरूकता अभियान :

महराजगंज, पनियरा ;
डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच की एक अहम बैठक रविवार को पनियरा विकास खंड के लाला बड़हरा गांव में संपन्न हुई, बैठक में मंच के पूर्वांचल प्रभारी राकेश राणा मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता जिला संयोजक अखिलेश सरोज ने की।

राकेश राणा ने अपने संबोधन में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को याद करते हुए कहा कि समाज को शिक्षित, संगठित और संघर्षशील बनाना उनका सपना था। उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर ही समाज को सशक्त बनाया जा सकता है।

बैठक में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए :

  1. हर गांव में मंच की इकाइयां गठित की जाएंगी।
  2. सामाजिक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि आम लोगों तक बाबा साहेब के विचार और उद्देश्य पहुंचाए जा सकें।

मंडल अध्यक्ष बृजराज प्रसाद और जिला प्रभारी ई. रामदयाल ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया, उन्होंने कहा कि गांवों में सक्रियता बढ़ने से समाज की समस्याएं प्रशासन और सरकार तक बेहतर तरीके से पहुंच सकेंगी।

  • Related Posts

    यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 64 नामों पर लगी मुहर:
    • June 25, 2026

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने अपनी नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को जारी की गई सूची में कुल 64 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी…

    Continue reading
    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 64 नामों पर लगी मुहर:
    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा: