डॉ. राजा गणपति आर. ने संतोरा आंगनबाड़ी केंद्र पर बीएचएनडी दिवस का किया निरीक्षण :

डॉ. राजा गणपति आर. ने संतोरा आंगनबाड़ी केंद्र पर बीएचएनडी दिवस का किया निरीक्षण :

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश :
जिले के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने विकासखंड शोहरतगढ़ के संतोरा आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित ब्लॉक स्वास्थ्य पोषण दिवस (बीएचएनडी) का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने केंद्र पर संचालित स्वास्थ्य सेवाओं और पोषण कार्यक्रमों की व्यापक समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एएनएम (सहायक नर्स दाई) से गर्भवती महिलाओं की उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) जांच सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षणों की जानकारी ली, बताया गया कि जांच के लिए आवश्यक मेडिकल स्ट्रिप्स एएनएम के पास उपलब्ध हैं।

रिकॉर्ड प्रबंधन और सेवाओं की सराहना :
डॉ. गणपति ने एमसीपी कार्ड पर आरसीएच नंबर दर्ज होने और ड्यू लिस्ट के अद्यतन रिकॉर्ड की सराहना की, उन्होंने एक गर्भवती महिला से संवाद कर यह जाना कि बीएचएनडी के दौरान उन्हें किन-किन स्वास्थ्य सेवाओं और पोषण संबंधी जानकारियों का लाभ मिल रहा है।

कुपोषित बच्चों के पोषण और टीकाकरण पर विशेष जोर :
जिलाधिकारी ने केंद्र पर रखे सैम-मैम रजिस्टर (गंभीर व मध्यम कुपोषित बच्चों की सूची) की भी जांच की और पोषाहार वितरण की जानकारी ली, उन्होंने निर्देशित किया कि बीएचएनडी दिवस पर गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार जैसे कार्यक्रम अनिवार्य रूप से आयोजित किए जाएं और पोषाहार का नियमित वितरण सुनिश्चित किया जाए।

जागरूकता फैलाने को लेकर सख्त निर्देश :
जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि टीकाकरण से एक दिन पूर्व गांवों में घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को सूचित करें, ताकि कोई लाभार्थी टीकाकरण से वंचित न रह जाए, साथ ही, एएनएम को सख्त निर्देश दिए गए कि कोई भी बच्चा या गर्भवती महिला जांच व टीकाकरण से छूटने न पाए।

Reported by : Sajid Ali Jakir Ali Khan – Reporter, Siddharthnagar (Up Live Express)

  • Related Posts

    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    • July 29, 2026

    सिसवा बाजार (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा द्वारिका के पास 24 जुलाई की रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सभा रजवल मदरहा निवासी कृष्णा…

    Continue reading
    प्रल्हाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार:
    • July 26, 2026

    Education Ministry: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कर्तव्य भवन में औपचारिक रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।कार्यभार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
    NEET-UG पेपर लीक केस में 13 आरोपी, NTA के 3 एक्सपर्ट्स भी चार्जशीट में शामिल:
    ‘ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं’, मौलाना साजिद रशीदी के बयान से छिड़ा विवाद:
    बड़ा फैसला: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिलहाल टोल वसूली बंद:
    महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, पति को पीटकर पत्नी से दुष्कर्म: