नोएडा में फैक्ट्री कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, गाड़ियां फूंकी:

उत्तर प्रदेश: नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग पर बवाल, फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन सोमवार सुबह हिंसक हो गया। अलग-अलग इलाकों में गुस्साए कर्मचारियों ने 50 से ज्यादा फैक्ट्रियों में पथराव और तोड़फोड़ की। हाथों में डंडे लेकर सैकड़ों कर्मचारी जुलूस निकालते दिखे। उनका कहना है कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, वो रुकेंगे नहीं।

सबसे पहले हालात फेज-2 इलाके में बिगड़े, जहां सुनवाई न होने से कर्मचारी उग्र हो गए। कर्मचारियों ने पथराव शुरू कर दिया, कई गाड़ियों और बसों को आग के हवाले कर दिया।पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उनकी गाड़ी भी पलट दी गई। हालात बिगड़ते देख कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची, लेकिन कर्मचारियों ने उन पर भी पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी।

फेज-2 के बाद यह प्रदर्शन धीरे-धीरे नोएडा के करीब 10 इंडस्ट्रियल इलाकों और आसपास के जिलों तक फैल गया। कर्मचारियों ने सेक्टर-57 में 30 से ज्यादा फैक्ट्रियों और दफ्तरों में तोड़फोड़ की। सेक्टर-40 और 60 में कंपनियों का घेराव, सेक्टर-85 में डिक्सन कंपनी का गेट तोड़ दिया, जबकि सेक्टर 1, 15, 62 और DND फ्लाइओवर के पास सड़क जाम कर दी गई।

हालात को काबू करने के लिए कुछ इलाकों में RAF और PAC तैनात कर दी गई है। DGP राजीव कृष्ण और ADG (लॉ एंड ऑर्डर) अमिताभ यश कंट्रोल रूम से स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। डीजीपी ने कहा है कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं CM योगी ने मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों से अशांति फैलाने वालों से सावधान रहने की अपील की।

हिंसक प्रदर्शन की तस्वीरें देखिए…

कर्मचारियों ने बीच सड़क पर कंपनियों के खिलाफ नारेबाजी की

  • Related Posts

    CUET परीक्षा में देरी से छात्रों में नाराजगी, राहुल गांधी बोले- शिक्षा व्यवस्था तबाह:
    • May 30, 2026

    देश के कई परीक्षा केंद्रों पर कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-यूजी (CUET-UG) 2026 की परीक्षा में देरी को लेकर अभ्यर्थियों और अभिभावकों में नाराजगी देखने को मिली। परीक्षा शुरू होने में…

    Continue reading
    दो पासपोर्ट केस में अब्दुल्ला आजम को राहत, कोर्ट ने सजा निरस्त की:
    • May 29, 2026

    रामपुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली है। रामपुर एमपी/एमएलए सेशन कोर्ट ने दो पासपोर्ट मामले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CUET परीक्षा में देरी से छात्रों में नाराजगी, राहुल गांधी बोले- शिक्षा व्यवस्था तबाह:
    दो पासपोर्ट केस में अब्दुल्ला आजम को राहत, कोर्ट ने सजा निरस्त की:
    खनन माफियाओं के बुलंद हौसले, कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति, बृजमनगंज में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा:
    NEET री-एग्जाम को सुरक्षित बनाने की तैयारी तेज, एयरफोर्स से भेजे जा सकते हैं पेपर:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल: