पोखरे में मछलियों की मौत, जहर डालने की आशंका :

पोखरे में मछलियों की मौत, जहर डालने की आशंका :

नौतनवा ; थाना क्षेत्र के बैरवा चंदनपुर गांव में एक सार्वजनिक पोखरे में जहर डाले जाने से बड़ी संख्या में मछलियों के मरने का मामला सामने आया है, मत्स्य पालन कर रहे पट्टाधारक ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, गांव के टोला कड़जहिया निवासी रामसूरत साहनी पोखरे को पट्टे पर लेकर मत्स्य पालन कर रहे थे, शनिवार सुबह उन्होंने देखा कि पोखरे में मरी हुई मछलियां तैर रही हैं, उनका कहना है कि एक माह पहले उन्होंने लगभग 16 हजार रुपये खर्च कर मछलियों का बच्चा डाला था, और पहले से भी मछलियां मौजूद थीं।

रामसूरत ने खोरिया पुलिस चौकी को सूचना देकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा पोखरे में जहर डालने की आशंका जताई है, उप निरीक्षक अभिनव पटेल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    काशी विद्यापीठ में PDA Youth Meet Up अभियान के तहत एपीजे अब्दुल कलाम को दी गई श्रद्धांजलि, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर हुई चर्चा:
    • October 16, 2026

    वाराणसी, 15 अक्टूबर 2026। PDA Youth Meet Up अभियान के अंतर्गत महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय में भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर…

    Continue reading
    बृजमनगंज के वार्ड नंबर 9 में जलभराव से मिलेगी राहत, 23 लाख की लागत से बनेगी नाली; चेयरमैन ने किया भूमि पूजन:
    • October 16, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 9 में जल निकासी की समस्या दूर करने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। नगर अध्यक्ष राकेश जयसवाल ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *