गडकरी का बड़ा बयान, पेट्रोल-डीजल की कीमत सबके लिए एक जैसी:

महाराष्ट्र के नागपुर में मजदूर दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने बड़ा बयान दिया।

उन्होंने कहा कि ईंधन जैसी बुनियादी जरूरतों का लाभ सभी नागरिकों को समान रूप से मिलता है, चाहे उनका धर्म कुछ भी हो। Nitin Gadkari ने स्पष्ट तौर पर कहा, जिस कीमत पर हिंदुओं को गैस, पेट्रोल और डीजल मिलता है, मुसलमानों को भी उसी कीमत पर मिलता है।

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब हाल के चुनावों के दौरान कई राज्यों में धार्मिक और जातिगत मुद्दों को लेकर तीखा राजनीतिक प्रचार देखने को मिला।

गडकरी ने खुद को इन विभाजनकारी मुद्दों से अलग बताते हुए कहा, बाहर लोग जाति के आधार पर लड़ सकते हैं, लेकिन मैं ऐसा नहीं करता। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह के मुद्दों से समाज को कोई विशेष लाभ नहीं होता।

  • Related Posts

    महराजगंज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर लहराया परचम, ‘eMediCare+’ मॉडल को मिला प्रथम स्थान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित:
    • November 3, 2026

    महराजगंज। महामाया आईटीआई पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार का शानदार प्रदर्शन करते हुए अविष्कार फाउंडेशन की राज्य स्तरीय उद्यमिता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। विद्यार्थियों…

    Continue reading
    पेट्रोल के विकल्प की ओर बड़ा कदम! E85 और E100 फ्यूल वाली गाड़ियों को मिली मंजूरी:
    • October 27, 2026

    केंद्र सरकार ने 100% इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियों के लिए रास्ता साफ कर दिया है। सरकार ने Central Motor Vehicles Rules, 1989 में संशोधन करते हुए E85 और E100…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *