महराजगंज में एचआईवी/एड्स पर पुलिस प्रशिक्षुओं को दी गई जानकारी

महराजगंज में एचआईवी/एड्स पर पुलिस प्रशिक्षुओं को दी गई जानकारी : डॉ. त्रिपाठी ने बताए संक्रमण के कारण और बचाव के उपाय :

महराजगंज पुलिस लाइन स्थित जे.टी.सी. प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को एचआईवी/एड्स पर विशेष स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, इस सत्र का नेतृत्व वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.वी. त्रिपाठी ने किया।

सत्र के दौरान डॉ. त्रिपाठी ने एचआईवी वायरस की प्रकृति, इसके संक्रमण के स्रोत और प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला, उन्होंने बताया कि यदि समय रहते इलाज न किया जाए तो एचआईवी संक्रमण एड्स में बदल सकता है, जिससे व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता गंभीर रूप से प्रभावित होती है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि एचआईवी केवल तीन प्रमुख तरीकों से फैलता है:

  1. असुरक्षित यौन संबंधों के माध्यम से
  2. संक्रमित सुई या रक्त के आदान-प्रदान से
  3. संक्रमित मां से शिशु में गर्भावस्था, प्रसव या स्तनपान के दौरान

डॉ. त्रिपाठी ने यह भी जोर देकर बताया कि हाथ मिलाने, साथ खाने या सामान्य सामाजिक संपर्कों से एचआईवी नहीं फैलता।

पुलिस लाइन के आरआई मनोज कुमार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह जानकारी न केवल प्रशिक्षुओं के व्यक्तिगत जीवन में उपयोगी सिद्ध होगी, बल्कि उनके पेशेवर कार्यों में भी सहायक होगी।

सत्र के अंत में प्रशिक्षुओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया और उन्हें सरकारी हेल्पलाइन नंबरों एवं उपलब्ध स्वास्थ्य संसाधनों की जानकारी भी दी गई।

  • Related Posts

    BJP यूपी में संगठनात्मक बदलाव, क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों की घोषणा:
    • August 8, 2026

    लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए क्षेत्र एवं मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी की जारी सूची के अनुसार छह नेताओं…

    Continue reading
    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    • July 29, 2026

    सिसवा बाजार (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा द्वारिका के पास 24 जुलाई की रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सभा रजवल मदरहा निवासी कृष्णा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंडित रामअनंत पांडेय की गिरफ्तारी के बाद बलिया में अंग्रेजों के खिलाफ तेज हुआ था जनआंदोलन:
    भारत के एक कदम से चीन में मचा हड़कंप, अरुणाचल की 27 जगहों के बदले नाम:
    धानी बाजार में दिखा देशभक्ति का जुनून, तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जुटे स्कूली बच्चे:
    108 फीट लंबे तिरंगे के साथ कोल्हुई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा कस्बा:
    बृजमनगंज में जंगल के पास मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में हड़कंप: