महराजगंज के बृजमनगंज में भीषण सड़क हादसा-बाइक सवार लोहे के एंगल से टकराए, दो की मौत :

महराजगंज के बृजमनगंज क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, धानी रोड पर रेलवे ढाला के पास बाइक सवार दो युवक सड़क किनारे लगे लोहे के एंगल से टकरा गए।

घटना शाम करीब 7 बजे की है। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दोनों युवकों की पहचान शिवकुमार (निवासी सिकन्दरा जीतपुर) और कौशलेंद्र (निवासी मोगलहां, थाना कैंपियरगंज, गोरखपुर) के रूप में हुई, जानकारी के अनुसार दोनों आपस में रिश्तेदार थे।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले जाया गया, जहां से उन्हें सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, इलाज के दौरान देर रात दोनों की मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    मुंबई के ताज होटल को उड़ाने की धमकी, पुलिस और BDDS ने खंगाला पूरा परिसर:
    • July 12, 2026

    मुंबई: रविवार देर रात मुंबई के प्रतिष्ठित ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। सूचना मिलते ही कोलाबा पुलिस,…

    Continue reading
    पहली ही बारिश में ढही लाखों की बाउंड्री वॉल, धानी बाजार के सुंदरीकरण पर उठे बड़े सवाल:
    • July 11, 2026

    महराजगंज: धानी बाजार | महराजगंज जनपद के धानी बाजार क्षेत्र से विकास कार्यों में गंभीर लापरवाही और निर्माण की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे तैयार, 13 जुलाई को राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और सीएम योगी करेंगे उद्घाटन:
    मुंबई के ताज होटल को उड़ाने की धमकी, पुलिस और BDDS ने खंगाला पूरा परिसर:
    पहली ही बारिश में ढही लाखों की बाउंड्री वॉल, धानी बाजार के सुंदरीकरण पर उठे बड़े सवाल:
    ईरान को ट्रंप की सीधी धमकी, कहा हमला हुआ तो अमेरिका देगा विनाशकारी जवाब:
    ‘श्री रामभूमि’ में अशोक सिंघल बनेंगे अनुपम खेर, फर्स्ट लुक आया सामने: