सीएम युवा योजना में 35 करोड़ का ऋण वितरण, महराजगंज में कार्यशाला, 177 महिलाओं को मिला लाभ :

महराजगंज के विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सीएम युवा योजना पर भव्य कार्यशाला आयोजित हुई, कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

पहले सत्र में समाधान समिति के विशेषज्ञों ने कॉलेज छात्रों और लोन आवेदकों को योजना की विस्तृत जानकारी दी, जिसमें बिजनेस प्लान तैयारी, वेंडर कोटेशन, लोन फॉर्म प्रक्रिया और केवाईसी जैसे अहम विषय शामिल थे, लाभार्थियों के सवालों के जवाब भी मौके पर दिए गए।

दूसरे सत्र में बैंक समन्वयक, आईटीआई प्रधानाचार्य और सीएससी फेलो को फील्ड स्तर पर आने वाली चुनौतियों के समाधान बताए गए। साथ ही हेल्प डेस्क की भूमिका और प्रोजेक्ट रिपोर्ट से जुड़ी अहम जानकारियां भी साझा की गईं।

उपायुक्त उद्योग के अनुसार, वर्ष 2024-25 में 911 लाभार्थियों को कुल 35 करोड़ रुपए का ऋण वितरित किया गया, जबकि 2025-26 में अब तक 26.33 करोड़ रुपए का ऋण दिया जा चुका है, जिसमें 177 महिला लाभार्थी शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने प्रतीक स्वरूप 5 लाभार्थियों को डेमो चेक प्रदान किए। इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, आईटीआई प्रधानाचार्य, उपायुक्त उद्योग, बैंक समन्वयक, सीएससी, सीएम फेलो और ट्रेनिंग पार्टनर मौजूद रहे।

  • Related Posts

    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading
    महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने चाइल्ड केयर लीव पर दिया अहम आदेश:
    • June 11, 2026

    Delhi High Court: कामकाजी महिलाओं के अधिकारों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि अब प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    फ्रांस जाएंगे पीएम मोदी, रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर रहेगा फोकस:
    अंतरराष्ट्रीय उतार-चढ़ाव का असर, सोना-चांदी के भाव लुढ़के:
    महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने चाइल्ड केयर लीव पर दिया अहम आदेश:
    रोहित शर्मा को मिला पद्म श्री सम्मान, भारतीय क्रिकेट में योगदान का बड़ा सम्मान: