लखनऊ विश्वविद्यालय में भगत सिंह की जयंती पर हुआ विचार-मंथन, सैकड़ों छात्र रहे मौजूद :

लखनऊ, 28 सितम्बर 2025
समाजवादी छात्र सभा, लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई द्वारा इकाई अध्यक्ष प्रिंस कुमार के संयोजन में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती की पूर्व संध्या पर “आधुनिक भारत में भगत सिंह की प्रासंगिकता” विषयक संगोष्ठी का आयोजन विश्वविद्यालय के डीपीए सभागार में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल उपस्थित रहे। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता पूर्व योजना आयोग सदस्य प्रोफेसर सुधीर पंवार थे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुश्री पूजा शुक्ला, समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियरिंग विनीत कुशवाहा तथा लखनऊ सपा जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीद-ए-आजम भगत सिंह, डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं श्रद्धेय नेता जी मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, स्वागत भाषण सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव एवं शोधार्थी अभिषेक श्रीवास्तव बाबु ने दिया।

मुख्य अतिथि श्री श्याम लाल पाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में भगत सिंह के समाजवाद को आत्मसात करना आवश्यक है, उन्होंने उनके क्रांतिकारी योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि आज़ादी से पहले भगत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर देश की स्वतंत्रता में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

मुख्य वक्ता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान सरकार भगत सिंह के विचारों को दबाने का प्रयास कर रही है, उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भगत सिंह के जीवन और चिंतन को पढ़ें तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारें।

विशिष्ट अतिथि विनीत कुशवाहा ने कहा कि हमें भगत सिंह के समाजवाद को आत्मसात कर गरीब, वंचित और शोषितों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत ने अपने संबोधन में कहा कि वे स्वयं इसी विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और भगत सिंह के विचार उन्हें सदैव प्रेरित करते हैं।

राष्ट्रीय प्रवक्ता सुश्री पूजा शुक्ला ने कहा कि भगत सिंह भारत के अमर शहीद और युवाओं के आदर्श थे, उन्होंने साहस और बलिदान के माध्यम से अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष किया। उनके विचार सदैव प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

धन्यवाद ज्ञापन इकाई अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने किया और साथ ही प्रदेश अध्यक्ष से छात्र संघ चुनाव बहाल कराने का अनुरोध किया, मंच का संचालन प्रदेश सचिव अक्षय यादव एवं इकाई उपाध्यक्ष शिवा यादव ने किया।

कार्यक्रम का समापन विश्वविद्यालय गेट संख्या 1 स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर इकाई महासचिव रजत अग्रहरि, छात्र नेता विपुल यादव, शिव पूजन पांडे, आयुष यादव सहित सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।

कुछ तस्वीरें :









  • Related Posts

    राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से बदलेगी यात्रा की तस्वीर:
    • July 13, 2026

    उत्तर प्रदेश को लखनऊ और कानपुर के बीच सफर आसान बनाने वाला बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मिल गया है। सोमवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ-कानपुर नेशनल एक्सप्रेसवे (NE-6)…

    Continue reading
    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे तैयार, 13 जुलाई को राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और सीएम योगी करेंगे उद्घाटन:
    • July 12, 2026

    लखनऊ-कानपुर सफर अब सिर्फ 45 मिनट में: कल होगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, 14 जुलाई से आम जनता के लिए खुलेगा रास्ता। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पूरी तरह तैयार हो चुका है। 13…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा पर बरसे ब्रजेश पाठक, परिवारवाद को लेकर साधा निशाना:
    भारत-चीन पर अमेरिकी दबाव बढ़ा, रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ का प्रस्ताव:
    भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन आज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होंगे:
    राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से बदलेगी यात्रा की तस्वीर:
    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिली नई उड़ान, बृजमनगंज में 650 पौधे लगाने का लक्ष्य