महराजगंज (बृजमनगंज) : सरकारी योजनाएं कर्मचारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ रही हैं

सरकारी योजनाएं कर्मचारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ रही हैं — आंगनबाड़ी केंद्र में फल की दुकान संचालित :

महराजगंज (बृजमनगंज) : सरकारी योजनाओं को ज़मीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से बनाए गए आंगनबाड़ी केंद्र अब भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ते नजर आ रहे हैं, ऐसा ही एक मामला महराजगंज जिले के विकासखंड बृजमनगंज के महुलानी टोला देवगढ़वा के आंगनबाड़ी केंद्र में सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकासखंड बृजमनगंज में तैनात एक कर्मचारी, जो लेखाकार पद पर कार्यरत है, ने अपने प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए उक्त आंगनबाड़ी केंद्र को निजी उपयोग में ले रखा है, केंद्र के एक हिस्से में फल की दुकान चलाई जा रही थी, जबकि अन्य हिस्से को गोदाम और निजी आवास के रूप में उपयोग किया जा रहा था।

30 जून 2025 को एक पत्रकार जब उस क्षेत्र से गुजर रहा था, तो वहां का दृश्य देखकर हैरान रह गया, उसने देखा कि केंद्र के अंदर एक महिला फल विक्रय कर रही थी, यह पूरा दृश्य कैमरे में कैद कर लिया गया, जैसे ही तस्वीरें सामने आईं, आनन-फानन में दुकान को वहां से हटा दिया गया।

यह घटना न केवल सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग को उजागर करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कुछ कर्मचारी किस प्रकार योजनाओं को पलीता लगा रहे हैं, यदि ऐसी घटनाओं पर शीघ्र संज्ञान न लिया गया, तो जनहित में चलाई जा रही योजनाएं महज कागज़ों तक सिमट कर रह जाएंगी।

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    One thought on “महराजगंज (बृजमनगंज) : सरकारी योजनाएं कर्मचारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ रही हैं

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    अमित शाह चर्चा के लिए तैयार थे, स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से पूछा- भागा कौन?