महराजगंज – ओवरलोड बालू लदे वाहनों पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो लाख रुपये का जुर्माना वसूला :

महराजगंज – ओवरलोड बालू लदे वाहनों पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो लाख रुपये का जुर्माना वसूला :

महराजगंज ; जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्ती बरतते हुए खनन विभाग ने रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया, खनन निरीक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व में फरेंदा-परतावल मार्ग पर चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान एक ट्रक और छह ट्रेलरों को ओवरलोड बालू और मोरंग ले जाते हुए पकड़ लिया गया।

खनन निरीक्षक ने बताया कि सभी वाहन तय मानकों से अधिक मात्रा में सफेद बालू और मोरंग लादकर परिवहन कर रहे थे, मौके पर दस्तावेजों की गहन जांच की गई, जिसके बाद ओवरलोडिंग की पुष्टि होने पर सभी वाहनों का ‘ई-चालान’ काटा गया, इस कार्रवाई में विभाग ने कुल दो लाख रुपये का जुर्माना वसूला है।

उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर ओवरलोड और अवैध खनन सामग्री की ढुलाई की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिनके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

“ओवरलोडिंग से न केवल सड़कें क्षतिग्रस्त होती हैं, बल्कि सरकारी राजस्व को भी भारी नुकसान होता है,” उन्होंने कहा। खनन निरीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में इस तरह की कार्रवाई और सख्ती से की जाएगी।

जो भी व्यक्ति खनन नियमों का उल्लंघन करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, विभाग का उद्देश्य जिले में खनन गतिविधियों को पूरी तरह नियमबद्ध और पारदर्शी बनाना है।

  • Related Posts

    BJP यूपी में संगठनात्मक बदलाव, क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों की घोषणा:
    • August 8, 2026

    लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए क्षेत्र एवं मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी की जारी सूची के अनुसार छह नेताओं…

    Continue reading
    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    • July 29, 2026

    सिसवा बाजार (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा द्वारिका के पास 24 जुलाई की रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सभा रजवल मदरहा निवासी कृष्णा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंडित रामअनंत पांडेय की गिरफ्तारी के बाद बलिया में अंग्रेजों के खिलाफ तेज हुआ था जनआंदोलन:
    भारत के एक कदम से चीन में मचा हड़कंप, अरुणाचल की 27 जगहों के बदले नाम:
    धानी बाजार में दिखा देशभक्ति का जुनून, तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जुटे स्कूली बच्चे:
    108 फीट लंबे तिरंगे के साथ कोल्हुई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा कस्बा:
    बृजमनगंज में जंगल के पास मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में हड़कंप: