महराजगंज में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-कार भिड़ंत में चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मी घायल :

महराजगंज | बृजमनगंज
शनिवार की रात करीब 11 बजे बृजमनगंज नगर पंचायत के मेन स्टेशन चौराहा पर बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली का पिछला पहिया अचानक फटने से बगल से गुजर रही कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। कार में सवार धानी चौकी इंचार्ज आलोक कुमार राय समेत चार पुलिसकर्मी इस हादसे में घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली फरेंदा की ओर जा रही थी, जबकि पुलिसकर्मी कार से फरेंदा से लौट रहे थे। पहिया फटते ही जोरदार धमाका हुआ और कार सीधे ट्रॉली से टकरा गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और भारी भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में धानी चौकी इंचार्ज आलोक कुमार राय, उप निरीक्षक अरविंद कुमार, प्रदीप कुमार और गजेंद्र कुमार शामिल हैं।

उपनिरीक्षक गजेंद्र कुमार को सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि अन्य तीनों को मामूली चोटें लगीं।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को बुलडोजर से किनारे हटवाकर मार्ग को सुचारु कराया।

हादसे की कुछ तस्वीरें :

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    3 Idiots 2 जल्द आएगी! Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा: