लक्ष्मीपुर के विकास को लेकर सक्रिय हुए विधायक ऋषि त्रिपाठी, डीआरएम से ट्रामवे संरक्षण व नए मार्ग की मांग:

लखनऊ। विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओं एवं विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा की।

इस दौरान लक्ष्मीपुर क्षेत्र में ट्रामवे परियोजना को संरक्षित रखने तथा ढाला संख्या 23 सी व 24 सी के बीच मार्ग निर्माण की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई, प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ट्रामवे परियोजना क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं विकासात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे सुरक्षित रखा जाना आवश्यक है।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लक्ष्मीपुर क्षेत्र विकास मंच के संरक्षक चंद्र प्रकाश मिश्र ने किया। उन्होंने डीआरएम के समक्ष लक्ष्मीपुर में ट्रामवे परियोजना के संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही दो रेलवे फाटकों—ढाला संख्या 23 सी और 24 सी—के बीच एक नए मार्ग के निर्माण की मांग रखते हुए कहा कि इससे स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

डीआरएम ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

News Reported by : Akash Kumar Agrahari, Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार:
    • July 26, 2026

    Education Ministry: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कर्तव्य भवन में औपचारिक रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।कार्यभार…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर—लोटन में संपूर्ण समाधान दिवस, अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश:
    • July 26, 2026

    सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन थाना परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन., पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन और उपजिलाधिकारी रेणु मिश्रा ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नए विधायक निवास में बड़ा हादसा! 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत:
    एथेनॉल विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा दावा, बोले- मेरा कोई रोल नहीं:
    छात्रों को डराने-धमकाने के आरोप में सत्यम पंडित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग:
    शांतिपूर्ण विरोध के लिए पूरे देश में बनेगा प्रोटोकॉल? सुप्रीम कोर्ट ने दिए संकेत:
    प्रल्हाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार: