बृजमनगंज में मोहर्रम की तैयारियां जोरों पर, सतई में अखाड़ा जुलूस रूट का निरीक्षण :

बृजमनगंज में मोहर्रम की तैयारियां जोरों पर, सतई में अखाड़ा जुलूस रूट का निरीक्षण :

सतई (बृजमनगंज): मोहर्रम के पवित्र अवसर पर सतई क्षेत्र में अखाड़ा जुलूस की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, बुधवार को बृजमनगंज पुलिस प्रशासन और स्थानीय कमेटी द्वारा जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया गया, इस दौरान रूट मैप तैयार किया गया और आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

रूट निरीक्षण के दौरान समन्वय बैठक :

रूट निरीक्षण के दौरान पुलिस और आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने मिलकर जुलूस के मार्ग पर चर्चा की और आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रूपरेखा तय की, आयोजन समिति के अध्यक्ष अब्दुल सलाम ने बताया कि जुलूस के दौरान कोई असुविधा न हो, इसके लिए रूट मैप पहले ही तैयार कर लिया गया है और सभी ज़रूरी तैयारियां की जा रही हैं।

पुलिस प्रशासन ने दिए सुरक्षा के निर्देश :
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने जानकारी दी कि मोहर्रम का त्योहार रविवार को मनाया जाएगा, इस अवसर पर ताजिया जुलूस के साथ अखाड़ा प्रदर्शन भी होगा, उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

जुलूस को लेकर लोगों में उत्साह :
स्थानीय लोगों में मोहर्रम को लेकर गहरी श्रद्धा और उत्साह देखा जा रहा है, पारंपरिक वेशभूषा में लोग जुलूस में हिस्सा लेंगे और अपने श्रद्धा भाव के साथ ताजिया और अखाड़े में भाग लेंगे।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी :
इस मौके पर नगर के कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिनमें सभासद मनोज जी, धर्मेंद्र जी, झीनक विश्वकर्मा, जीतेंद्र कुमार, कमेटी अध्यक्ष अब्दुल सलाम और इसरार जी शामिल रहे, सभी ने मिलकर रूट का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

नगर अध्यक्ष की शुभकामनाएं :

नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने समस्त क्षेत्रवासियों को मोहर्रम की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और सभी से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।

  • Related Posts

    काशी विद्यापीठ में PDA Youth Meet Up अभियान के तहत एपीजे अब्दुल कलाम को दी गई श्रद्धांजलि, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर हुई चर्चा:
    • October 16, 2026

    वाराणसी, 15 अक्टूबर 2026। PDA Youth Meet Up अभियान के अंतर्गत महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय में भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर…

    Continue reading
    बृजमनगंज के वार्ड नंबर 9 में जलभराव से मिलेगी राहत, 23 लाख की लागत से बनेगी नाली; चेयरमैन ने किया भूमि पूजन:
    • October 16, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 9 में जल निकासी की समस्या दूर करने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। नगर अध्यक्ष राकेश जयसवाल ने…

    Continue reading

    One thought on “बृजमनगंज में मोहर्रम की तैयारियां जोरों पर, सतई में अखाड़ा जुलूस रूट का निरीक्षण :”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *