क्रिकेट में नया इतिहास- भारत ने जीता पहला ब्लाइंड महिला टी20 विश्व कप :

कोलंबो, 23 नवंबर 2025: भारत की ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहला महिला ब्लाइंड टी20 विश्व कप अपने नाम कर लिया। कोलंबो, श्रीलंका के P. सरवनमुत्तु स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने नेपाल को 7 विकेट से शिकस्त दी, यह टूर्नामेंट पहली बार आयोजित किया गया था और भारतीय टीम पूरे अभियान के दौरान अपराजित रही।

फाइनल में भारत की बल्लेबाज़ फूला सरेन ने शानदार 44 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसने टीम की जीत की दिशा तय की, भारतीय गेंदबाज़ों के कसी हुई गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ों के संयमित प्रदर्शन ने नेपाल को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोका, जिसके बाद भारत ने लक्ष्य को सहजता से हासिल कर लिया।

पूरे टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार और संतुलित खेल का प्रदर्शन किया, हर मैच में टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा और अंततः खिताबी जीत के साथ देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया, यह जीत न केवल भारतीय दिव्यांग खेलों के लिए बड़ी उपलब्धि है, बल्कि महिला ब्लाइंड क्रिकेट के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गई है।

  • Related Posts

    विराट कोहली और ट्रैविस हेड की तकरार बनी सोशल मीडिया का चर्चा विषय:
    • May 23, 2026

    IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले के बाद एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।…

    Continue reading
    मिडिल ईस्ट संकट के बीच मोदी-ट्रंप की मुलाकात के आसार:
    • May 20, 2026

    ईरान में जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जल्द मुलाकात हो सकती है। यह बैठक अगले महीने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गेमिंग कंपनियों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 28% GST नियम को दी मंजूरी:
    यूपी सरकार के फैसले से खुश हुए प्रधान, बृजमनगंज ब्लॉक पर जमकर मनाया जश्न:
    “सबसे असफल मुख्यमंत्री” कहकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला:
    पंचायत चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फैसला, यूपी सरकार ने प्रधानों को बनाया प्रशासक:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में ड्रेस कोड के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति से मिलने पर रोक: