सिद्धार्थनगर: 38 हजार से ज्यादा बच्चों का नया नामांकन; डीएम ने स्कूल निर्माण की गुणवत्ता पर जोर दिया, खंड शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश:

सिद्धार्थनगर में 38 हजार से अधिक बच्चों का नया नामांकन: डीएम ने स्कूल निर्माण की गुणवत्ता पर दिया जोर, खंड शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश :

सिद्धार्थनगर :
जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, बैठक में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जिले में 38,351 बच्चों के नए नामांकन की जानकारी दी गई।

बैठक में पीएम श्री स्कूल, विद्यालय निर्माण, मिड-डे मील और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की प्रगति की समीक्षा की गई, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि बांसी, उसका बाजार, उमरियागंज और भनवापुर ब्लॉक में जन्म प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया धीमी है।

डीएम ने पीएम श्री स्कूलों में एमडीएम शेड, टाइलिंग, छत की मरम्मत और बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी जिम्मेदार माने जाएंगे।

शैक्षणिक सत्र 2024-25 में नए बनाए गए कक्षा कक्षों को स्मार्ट क्लास में तब्दील करने के लिए सीएसआर फंड का उपयोग किया जाएगा, जिले के जर्जर भवनों को एक महीने के भीतर ध्वस्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं, साथ ही 169 स्कूल परिसरों से हाईटेंशन तार हटाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण: