फ्रांस जाएंगे पीएम मोदी, रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर रहेगा फोकस:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 18 जून तक फ्रांस के दौरे पर रहेंगे। वे 13-14 जून 2026 को नीस, 16-17 जून को एवियन और 17-18 जून 2026 को पेरिस का दौरा करेंगे। वर्ष 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह 7वां आधिकारिक फ्रांस दौरा होगा।गौरतलब है कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने 17-19 फरवरी के बीच भारत का दौरा किया था।

इस दौरान दोनों देशों के संबंधों को “स्पेशल ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप” तक विस्तारित किया गया था। अब पीएम मोदी का फ्रांस दौरा उसी बढ़ती साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। यह दौरा भारत और फ्रांस के बीच उच्च-स्तरीय संवाद की निरंतर गति को दर्शाता है।

इसका उद्देश्य इनोवेशन, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, अर्थव्यवस्था, सांस्कृतिक सहयोग और लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ द्विपक्षीय सहयोग के सभी क्षेत्रों में रिश्तों को और गहरा करना है।

  • Related Posts

    हिंदी दिवस पर अमित शाह बोले मातृभाषा से ही भारत को बेहतर समझ सकता है बच्चा:
    • September 14, 2026

    हिंदी दिवस के अवसर पर मुंबई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘वंदे मातरम्’ के महत्व और मातृभाषा की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ‘वंदे…

    Continue reading
    BRICS सत्र में PM मोदी ने उठाई ग्लोबल साउथ की आवाज, वैश्विक फैसलों में अधिक प्रतिनिधित्व की मांग:
    • September 12, 2026

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS के ‘समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करना’ विषय पर आयोजित सत्र की अध्यक्षता की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने वैश्विक दक्षिण की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण:
    बृजमनगंज में दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, 10 साल की बच्ची झुलसी: