उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल – बृजभूषण शरण सिंह ने की सीएम योगी से मुलाकात :

उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल – बृजभूषण शरण सिंह ने की सीएम योगी से मुलाकात :

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है, बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की, यह पहली बार है जब बृजभूषण शरण सिंह स्वयं सीएम आवास पहुंचे, दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत करीब आधे घंटे तक चली।

हालांकि इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन इसके सियासी मायने भी गहरे माने जा रहे हैं, राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हैं कि इस भेंट के बाद सीएम योगी और बृजभूषण शरण सिंह के बीच चली आ रही राजनीतिक दूरी खत्म हो सकती है।

गौरतलब है कि पूर्वांचल की राजनीति में बृजभूषण शरण सिंह को सीएम योगी के ‘विरोधी खेमे’ में गिना जाता रहा है, यहां तक कि हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, “मैं खुद नहीं जाता उनके पास, मेरे परिवार के लोग मिलते रहते हैं।” लेकिन अब उन्होंने खुद सीएम से मिलकर राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है।

  • Related Posts

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे तैयार, 13 जुलाई को राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और सीएम योगी करेंगे उद्घाटन:
    • July 12, 2026

    लखनऊ-कानपुर सफर अब सिर्फ 45 मिनट में: कल होगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, 14 जुलाई से आम जनता के लिए खुलेगा रास्ता। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पूरी तरह तैयार हो चुका है। 13…

    Continue reading
    ‘श्री रामभूमि’ में अशोक सिंघल बनेंगे अनुपम खेर, फर्स्ट लुक आया सामने:
    • July 10, 2026

    अयोध्या में फिल्म ‘श्री रामभूमि’ की शूटिंग जारी है। इस बीच अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर अपना पहला लुक साझा करते हुए फिल्म में अपने किरदार का खुलासा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे तैयार, 13 जुलाई को राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और सीएम योगी करेंगे उद्घाटन:
    मुंबई के ताज होटल को उड़ाने की धमकी, पुलिस और BDDS ने खंगाला पूरा परिसर:
    पहली ही बारिश में ढही लाखों की बाउंड्री वॉल, धानी बाजार के सुंदरीकरण पर उठे बड़े सवाल:
    ईरान को ट्रंप की सीधी धमकी, कहा हमला हुआ तो अमेरिका देगा विनाशकारी जवाब:
    ‘श्री रामभूमि’ में अशोक सिंघल बनेंगे अनुपम खेर, फर्स्ट लुक आया सामने: