सीमा पर बढ़ी सुरक्षा, छठ पर्व के मद्देनज़र महराजगंज में पुलिस और एसएसबी अलर्ट मोड पर :

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं, विशेषकर महराजगंज जैसे संवेदनशील इलाकों में आतंकी गतिविधियों की आशंका को देखते हुए एसएसबी और पुलिस द्वारा व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

छठ पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सीमा पर आने-जाने वाले हर व्यक्ति और वाहन की गहन तलाशी ली जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। वहीं, भारत-नेपाल की खुली सीमा पर एसएसबी और पुलिस के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं।

महराजगंज जनपद में लगभग 850 छठ घाट बनाए गए हैं, जहाँ प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएँ और तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं, जिलाधिकारी संतोष शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा स्वयं सभी व्यवस्थाओं की पल-पल की मॉनिटरिंग कर रहे हैं ताकि पर्व में कोई व्यवधान न हो।

नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की सघन जांच और तलाशी के बाद ही उन्हें अनुमति दी जा रही है। प्रशासन इस बात को सुनिश्चित कर रहा है कि छठ महापर्व के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो और पूरा पर्व शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला:
    परीक्षा सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, Telegram पर 22 जून तक रोक: