सोनौली पुलिस की बड़ी कामयाबी, नेपाल तस्करी से पहले नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार :

महराजगंज। सोनौली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में नशे की तस्करी की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस ने भारत से नेपाल नशीली दवाएं ले जाने की फिराक में जुटे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रियाजुद्दीन पुत्र अताउल्लाह, निवासी त्रिलोकपुर टोला पहुनी, थाना सोनौली के रूप में हुई है। उसके पास से एक पीले रंग के झोले में रखे गए बुप्रेनार्फिन इंजेक्शन (100 एम्पुल), डाइजापाम इंजेक्शन (100 एम्पुल) और प्रोमेथाजिन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन (100 एम्पुल) बरामद हुए।

थाना सोनौली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 111/025 धारा 8/21/23 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान ही अभियुक्त को धर दबोचा गया, उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

यह गिरफ्तारी सोनौली पुलिस की सतर्कता और सीमा पर सक्रिय निगरानी का परिणाम मानी जा रही है।

  • Related Posts

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    • September 8, 2026

    उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रज़ा खान को राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।…

    Continue reading
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    • September 7, 2026

    मध्य प्रदेश कैडर की 2011 बैच की IAS अधिकारी नेहा मारव्या सिंह का एक साल के भीतर चौथी बार तबादला किया गया है। खास बात यह है कि उनकी पिछली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: