सपा सांसद बोले- PDA भवन से विपक्ष में घबराहट, पूर्वांचल की जनता नहीं फंसेगी भाजपा के जाल में -अफजाल अंसारी :

सपा सांसद बोले-PDA भवन से विपक्ष में घबराहट, पूर्वांचल की जनता नहीं फंसेगी भाजपा के जाल में: अफजाल अंसारी –

आजमगढ़ ;
आरक्षण संविधान दिवस के मौके पर आजमगढ़ में आयोजित मानव स्तंभ कार्यक्रम के दौरान सपा सांसद अफजाल अंसारी ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।

कार्यक्रम की शुरुआत में छत्रपति शाहूजी महाराज को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई, यह आयोजन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेशभर में किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि भाजपा की मोदी-योगी सरकार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने में जुटी है, उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार संविधान में संशोधन कर बाबा साहब अंबेडकर द्वारा दिए गए शिक्षा, रोजगार और आरक्षण जैसे अधिकारों को खत्म किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “सरकार गरीबों की प्राथमिक शिक्षा छीनकर उन्हें हाशिए पर ढकेलना चाहती है, जनता अब समझ चुकी है और अखिलेश यादव के नेतृत्व में बदलाव चाहती है, योगी सरकार में जाति और धर्म के नाम पर शोषण और भ्रष्टाचार बढ़ा है।”

PDA भवन से विपक्ष घबराया :
सपा सांसद ने कहा कि आजमगढ़ में बना PDA भवन विपक्षी दलों के लिए चिंता का विषय बन गया है, भाजपा ने सोशल इंजीनियरिंग के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश की, लेकिन पूर्वांचल की जनता अब उनके झांसे में नहीं आने वाली है।

उन्होंने कहा, “अब 5% लोग 95% आबादी पर राज नहीं कर सकते, आजमगढ़ की एकजुटता का असर आसपास के जिलों में भी देखने को मिलेगा।”

उन्होंने यह भी कहा, “आरक्षण को खत्म किया जा चुका है, लेकिन अगर हम जुड़ेंगे तो सत्ता भी हमारी होगी और न्याय भी सभी को मिलेगा।”

कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक आलम बदी, संग्राम यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    3 Idiots 2 जल्द आएगी! Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा: