बृजमनगंज में भीषण सड़क हादसा – युवक की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर घायल :

बृजमनगंज में भीषण सड़क हादसा – युवक की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर घायल :

महाराजगंज : जिले के बृजमनगंज क्षेत्र में रविवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया, करीब 7:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर से दहल उठा इलाका :
यह दर्दनाक हादसा बृजमनगंज के पेट्रोल पंप के पास हुआ, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं और आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई, टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

मृतक की पहचान, इलाके में शोक की लहर :
इस हादसे में शैलेश कुमार, पुत्र प्रदीप मोदनवाल की मौके पर ही मौत हो गई, वह बृजमनगंज कस्बे के प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रदीप मोदनवाल के बेटे थे, शैलेश की असामयिक मौत से पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई है, हर आँख नम है।

तीन युवक गंभीर रूप से घायल :
घटना में राजू (पुत्र प्रदीप मोदनवाल), तबारक अली (पुत्र जुगत अली) और रमजान (पुत्र मोती) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को तत्काल सीएचसी बृजमनगंज ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, जांच जारी :
घटना की सूचना मिलते ही बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल :
शैलेश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, मौके पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक :
हादसे पर शोक जताते हुए नगर अध्यक्ष राकेश जयसवाल, दिलीप चौधरी, योगेंद्र यादव सहित कई अन्य नेताओं ने शैलेश के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

  • Related Posts

    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान:
    • September 5, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | जनपद महराजगंज के बृजमनगंज स्थित आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कालेज में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस एवं शिक्षक दिवस के…

    Continue reading
    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने राम भक्तों से मांगा समर्थन और आशीर्वाद:
    • September 4, 2026

    श्री राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को अयोध्या में भगवान राम के भक्तों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की। उन्होंने कहा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: