कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, सिद्धार्थनगर के चार श्रद्धालुओं की दर्दनाक मृत्यु, दो गंभीर घायल :

कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, सिद्धार्थनगर के चार श्रद्धालुओं की दर्दनाक मृत्यु, दो गंभीर घायल :

कुशीनगर/सिद्धार्थनगर, 13 जुलाई :

रविवार दोपहर कुशीनगर जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बगही कुटी के समीप एक भीषण सड़क हादसे में सिद्धार्थनगर जिले के चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, यह दुर्घटना उस समय हुई जब श्रद्धालुओं से भरी कार, बाबा धाम से दर्शन कर लौटते समय एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

मृतकों की पहचान इस प्रकार है :

  1. राम करन गुप्ता (50 वर्ष)– राजस्व निरीक्षक, पुत्र स्व. शोहबत गुप्ता, निवासी मधुकरपुर, ब्लॉक नौगढ़
  2. कैलाश मणि त्रिपाठी (50 वर्ष) – शिक्षक, बेसिक शिक्षा विभाग, पुत्र स्व. चिंतामणि त्रिपाठी, निवासी मधुकरपुर, ब्लॉक नौगढ़
  3. सुजीत जायसवाल (48 वर्ष) – ग्राम विकास अधिकारी, पुत्र राम नरेश जायसवाल, निवासी स्टेशन रोड, सिद्धार्थनगर
  4. मनोज सिंह (47 वर्ष) – व्यापारी, पुत्र भूषण सिंह, मूल निवासी फूलपुर, बांसी, वर्तमान निवासी मधुकरपुर, ब्लॉक नौगढ़।

गंभीर रूप से घायल श्रद्धालु :

  1. राजेश शर्मा – पुत्र कृष्ण चंद्र शर्मा, निवासी पंडित दीनदयाल नगर, सिद्धार्थनगर (वाहन चालक)
  2. प्रशांत शर्मा – पुत्र धीरेंद्र शर्मा, निवासी पंडित दीनदयाल नगर, सिद्धार्थनगर

हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायलों का उपचार कुशीनगर में जारी है।

प्रशासनिक प्रतिक्रिया :
सिद्धार्थनगर जिला प्रशासन लगातार कुशीनगर प्रशासन के संपर्क में है और पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

शोक संवेदना :
प्रशासन ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि वह इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है, मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई है।

News Credit – Sajid Ali Jakir Ali Khan – Reporter (Siddharthnagar)

  • Related Posts

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिली नई उड़ान, बृजमनगंज में 650 पौधे लगाने का लक्ष्य
    • July 13, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज) | पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में ‘वन महोत्सव 2026’ के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई।…

    Continue reading
    अब सिर्फ Original Digital Ticket ही होगा मान्य, RailOne ऐप को लेकर रेलवे का नया निर्देश:
    • July 12, 2026

    रेलवे यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: RailOne ऐप से बुक अनारक्षित टिकट पर नया नियम, WhatsApp Screenshot नहीं होगा मान्य। भारतीय रेलवे ने RailOne ऐप से बुक किए जाने वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा पर बरसे ब्रजेश पाठक, परिवारवाद को लेकर साधा निशाना:
    भारत-चीन पर अमेरिकी दबाव बढ़ा, रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ का प्रस्ताव:
    भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन आज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होंगे:
    राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से बदलेगी यात्रा की तस्वीर:
    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिली नई उड़ान, बृजमनगंज में 650 पौधे लगाने का लक्ष्य