“श्रीकांती देवी वूमेन वेलफेयर सोसाइटी” के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

श्रीकांती देवी वूमेन वेलफेयर सोसाइटी” के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न :

स्थान: बहादुरी बाजार, महराजगंज | दिनांक: 07 जुलाई 2025, दिन सोमवार

श्रीकांति देवी वूमेन वेलफेयर सोसाइटी, गोरखपुर” के तत्वावधान में आज बहादुरी बाजार स्थित बड़ौदा यूपी बैंक परिसर के सामने वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना एवं हरित क्षेत्र को विस्तारित करना था।

इस अवसर पर सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रभाकर अवस्थी ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया, उनके साथ वरिष्ठ फार्मासिस्ट डॉ. हरीशचंद तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति कार्यक्रम की सफलता का प्रमाण बनी।

अपने संबोधन में श्री अवस्थी ने वृक्षारोपण के पर्यावरणीय और मानवीय लाभों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को इस अभियान से जुड़ने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल हमारे पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं, बल्कि जीवनदायिनी ऑक्सीजन का स्रोत भी हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने वृक्षारोपण को सतत अभियान के रूप में अपनाने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: