19 अगस्त 1942 – जब बलिया ने अंग्रेजी हुकूमत को ललकारा और खुद को आज़ाद जिला घोषित किया:

1942 : जब बलिया बना आज़ाद 🚩
बलिया। भारत छोड़ो आंदोलन की ज्वाला जब पूरे देश में भड़क रही थी, तब उत्तर प्रदेश का बलिया जिला आज़ादी का गवाह बना।
महात्मा गांधी के आंदोलन की पुकार से पूरा जिला आंदोलित था—थाने जल रहे थे, सरकारी दफ्तर लूटे जा रहे थे, रेल पटरियाँ उखाड़ी जा रही थीं और हर तरफ़ “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे गूंज रहे थे।

अंग्रेजी हुकूमत ने जनाक्रोश को दबाने के लिए चित्तू पांडेय और पं. राम अनन्त पांडेय जैसे नेताओं को जेल में कैद कर लिया, लेकिन जनता का जोश और उबाल थमने का नाम नहीं ले रहा था।

19 अगस्त 1942 :
भीषण जनसैलाब शहर की ओर बढ़ा, हर सड़क पर गांव-गांव से उमड़ी भीड़ जेल की ओर कूच कर रही थी। खुफ़िया रिपोर्ट से घबराए डीएम और कप्तान ने हालात बिगड़ने से पहले ही सभी राजनीतिक बंदियों को रिहा करने का आदेश दे दिया।

कलेक्टर ने खजाने की गड्डियों के नम्बर नोट कर उन्हें जलवा दिया, लेकिन भीड़ का जुनून और तेज़ हो गया।
क्रांति मैदान (टाउन हॉल) में ठसाठस भरी भीड़ को पं. राम अनन्त पांडेय, राधामोहन सिंह, राधागोविन्द सिंह और विश्वनाथ चौबे जैसे नेताओं ने संबोधित किया।

फिर बुलाए गए चित्तू पांडेय।
उन्होंने ठेठ भोजपुरी में गरजते हुए ऐलान किया—
“बलिया में अब अपना राज स्थापित हो गइल।”

और यहीं से इतिहास बना—
* बलिया ने खुद को आज़ाद जिला घोषित किया।
* चित्तू पांडेय पहले कलेक्टर बने।
* पं. राम अनन्त पांडेय डिप्टी कलेक्टर नियुक्त हुए।
* महानद मिश्र बलिया के एसपी बनाए गए।

उस दिन बलिया ने दिखा दिया कि अंग्रेजी हुकूमत की जंजीरें तोड़ने की ताक़त जनता के जोश और बलिदान में है।

  • Related Posts

    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान:
    • September 5, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | जनपद महराजगंज के बृजमनगंज स्थित आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कालेज में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस एवं शिक्षक दिवस के…

    Continue reading
    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने राम भक्तों से मांगा समर्थन और आशीर्वाद:
    • September 4, 2026

    श्री राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को अयोध्या में भगवान राम के भक्तों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की। उन्होंने कहा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: