शिक्षा में डिजिटल क्रांति: महराजगंज इंटर कॉलेज को आरबीआई का बड़ा सहयोग:

महराजगंज नगर स्थित इंटर कॉलेज में डिजिटल शिक्षा को नई गति देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने बड़ा कदम उठाया है। सीएसआर के तहत कॉलेज को 5 कंप्यूटर और 2 प्रिंटर प्रदान किए गए, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा का लाभ मिलेगा।

लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर भूपेंद्र मिश्र ने बताया कि यह पहल जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में की गई है। लीड बैंक और आरबीआई का उद्देश्य समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाते हुए शिक्षा को नई दिशा देना है।

आरबीआई के सहायक महाप्रबंधक जितेंद्र मोरे ने कहा कि ये डिजिटल संसाधन छात्रों को आधुनिक शिक्षा और तकनीकी ज्ञान से जोड़ने का माध्यम बनेंगे। वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इस सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि इससे छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा मिलेगी और डिजिटल साक्षर भारत के सपने को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

  • Related Posts

    बलिया में PDA YOUTH MEET UP: शिक्षा, रोजगार और छात्रवृत्ति के मुद्दे उठे, 2027 चुनाव पर भी चर्चा:
    • October 25, 2026

    बलिया, 24 अक्टूबर 2026 | समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंकुर पाण्डेय के नेतृत्व में PDA YOUTH MEET UP अभियान के तहत सतीश चंद्र महाविद्यालय में नौजवानों की बैठक…

    Continue reading
    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू, ₹3,170 तक पहुंचा टिकट का दाम:
    • October 22, 2026

    रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: द राइज ऑफ ए लेजेंड’ की रिलीज से पहले बढ़ी चर्चा, 3,170 तक पहुंची टिकट की कीमत, रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: द राइज…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *