महराजगंज में 198 लीटर नेपाली देशी शराब पकड़ी, आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज :

महराजगंज के निचलौल क्षेत्र में आबकारी विभाग ने नेपाल से तस्करी कर लाई गई बड़ी खेप पकड़ी है। बहुआर लाइन टोला में नेपाल बॉर्डर से महज़ 100 मीटर की दूरी पर एक घर के पास से शराब बरामद की गई।

सूचना के आधार पर विशेष गश्ती दल ने छापेमारी कर 6 बोरियों में रखी 22 पेटियां पकड़ीं। इनमें 300-300 मिली की कुल 660 शीशियां थीं, जिनकी मात्रा लगभग 198 लीटर निकली। यह नेपाली देशी शराब ‘किसमिस शौफ़’ बताई जा रही है।

कार्रवाई का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने किया, टीम में प्रधान आबकारी आरक्षी प्रदीप कुमार, आरक्षी बृजेश पाल और महिला आरक्षी कुमारी पूजा भी शामिल थीं।

विभाग ने इस मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आबकारी इंस्पेक्टर वैभव कुमार यादव ने बताया कि –
“गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई, जिसमें बड़ी मात्रा में अवैध नेपाली शराब बरामद हुई। इस पर आबकारी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की गई है।”



  • Related Posts

    प्रतीक यादव का इंस्टाग्राम पोस्ट बना सुर्खी, अपर्णा यादव से तलाक की बात:
    • January 19, 2026

    लखनऊ | राजनीतिक डेस्क उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव…

    Continue reading
    सोशल मीडिया पर एयर गन से फायरिंग, वायरल वीडियो के बाद युवक पर पुलिस की कार्रवाई:
    • January 18, 2026

    महराजगंज जिले के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एयर गन से फायरिंग का वीडियो अपलोड करना एक युवक को महंगा पड़ गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराजगंज में होमगार्ड भर्ती 2025–26, पैसे लेकर भर्ती पूरी तरह अवैध:
    प्रतीक यादव का इंस्टाग्राम पोस्ट बना सुर्खी, अपर्णा यादव से तलाक की बात:
    सोशल मीडिया पर एयर गन से फायरिंग, वायरल वीडियो के बाद युवक पर पुलिस की कार्रवाई:
    बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर लाखों की चोरी, पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार:
    चारधाम यात्रा के नियम बदले, दर्शन के दौरान मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित: