महराजगंज मे खुदाई के दौरान मिले कुषाण कालीन 36 किलो तांबे के सिक्के, जांच के लिए लखनऊ भेजे गए :

महराजगंज जिले के नौतनवा तहसील क्षेत्र के ऐतिहासिक ग्राम बनरसिहा कला स्थित बौद्ध स्तूप देवदह में खुदाई के दौरान उस समय सनसनी फैल गई जब श्रमिकों को मिट्टी के एक घड़े में कुषाण कालीन तांबे के सिक्के मिले। बताया जा रहा है कि इन सिक्कों का कुल वजन करीब 36 किलोग्राम है, पुरातत्व विभाग ने सभी सिक्कों को कब्जे में लेकर जांच हेतु लखनऊ भेज दिया है।

यह खोज रविवार को चारदीवारी निर्माण के लिए चल रही नींव की खुदाई के दौरान हुई, श्रमिकों को मिट्टी के अंदर एक घड़ा मिला, जिसमें पुराने तांबे के सिक्के भरे हुए थे। इस जानकारी पर चौकीदार ओमप्रकाश ने तुरंत पुरातत्व विभाग को सूचना दी, जिसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सभी सिक्कों को सील कर लिया।

गौरतलब है कि बनरसिहा कला की 88.8 एकड़ भूमि पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित घोषित की गई है। बीते वर्ष यहां दो चरणों में हुए उत्खनन के दौरान भी कुषाण कालीन अवशेष मिले थे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्थल भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह का संभावित स्थान हो सकता है, हालांकि फिलहाल इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है।

चौकीदार ओमप्रकाश के अनुसार, इससे पहले की खुदाइयों में यहां से मिट्टी के बर्तन, खिलौने और दीवारों के अवशेष मिले थे, लेकिन कुषाण कालीन सिक्के पहली बार प्राप्त हुए हैं, वर्तमान में पुरातत्व विभाग द्वारा यहां चारदीवारी निर्माण कार्य जारी है, ताकि स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

  • Related Posts

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    • June 23, 2026

    राजस्थान के टोंक जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। हैरानी की बात…

    Continue reading
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    • June 23, 2026

    उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रवक्ता शादाब चौहान ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: