अखिलेश यादव से मिले सुशील टिबड़ेवाल, महराजगंज की पांचों सीटों पर जीत का मिला लक्ष्य:

सिसवा/निचलौल (महराजगंज)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शनिवार को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर महराजगंज जनपद के वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने महराजगंज जनपद की सभी पांच विधानसभा सीटों—सिसवा, महराजगंज सदर, पनियरा, फरेन्दा और नौतनवा—पर समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत के साथ चुनावी तैयारी में जुटने का निर्देश दिया।

हादसों में जान गंवाने वाले परिवारों का भी पूछा हाल-चाल: पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीते दिनों कृषक रमाशंकर चौरसिया के परिजनों का हाल-चाल पूछा, जिनकी खाद लेते समय बोरियों के नीचे दबकर मौत हो गई थी। इसके अलावा सुकरहर गांव में बिजली के करंट से पिता-पुत्र की मौत की घटना के बारे में भी जानकारी ली। तब राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल सिसवा और निचलौल पहुंचे थे और इन परिवारों को एक-एक लाख रुपये की सहायता दी थी।

राहुल सिंह की मौत का मामला भी उठा: सुशील टिबड़ेवाल ने अखिलेश यादव को बताया कि बीते दिनों सिसवा के PDA समाज के बाल युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी, जिसमें पुलिस ईमानदारी से जांच नहीं कर रही है और दोषियों को बचा रही है। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनने पर इसकी जांच सीबीआई से कराई जाएगी तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।

इसके अलावा पूर्व मंत्री ने बीते दिनों निचलौल के पचमा गांव निवासी बाइक सवार चार युवकों की डंपर के नीचे दबकर हुई मौत तथा सिसवा बाजार में नहाने के लिए पोखरे पर गए तीन मासूमों की डूबकर हुई मौत की हृदय विदारक घटना की जानकारी दी। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार बनने पर इन परिवारों की बड़ी सहायता की जाएगी।

16 सितंबर को महराजगंज आएंगे प्रदेश अध्यक्ष: उन्होंने कहा कि 16 सितंबर को सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल महराजगंज जा रहे हैं। इसके बाद वे खुद भी महराजगंज जिले का दौरा करेंगे। इस दौरे के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रूपरेखा बनाने का निर्देश दिया।अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश के राजनीतिक भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह चुनाव आने वाले राजनीतिक संघर्ष और निर्णायक बदलाव की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और समाजवादी पार्टी को जनभावनाओं को मजबूत राजनीतिक विकल्प में बदलने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना होगा।

सुशील टिबड़ेवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि महराजगंज जनपद में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एकजुट कर पांचों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को और मजबूत किया जाएगा।उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर स्थानीय मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व को जनता तक पहुंचाएंगे।

बैठक को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। महराजगंज की पांचों विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लक्ष्य के साथ पार्टी संगठन को सक्रिय करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

  • Related Posts

    प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में पक्की यज्ञशाला का शिलान्यास बजरंग बहादुर सिंह ने रखी नींव:
    • September 13, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 स्थित हरनामपुर चौराहा के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading
    बृजमनगंज नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा ने बनाया महाराजगंज जिला प्रभारी:
    • September 12, 2026

    बृजमनगंज/महाराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के अध्यक्ष राकेश जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा ने उन्हें ‘सेवा संकल्प अभियान’ का महाराजगंज जिला प्रभारी नियुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, केंद्र ने स्वीकार किया इस्तीफा:
    गार्डों को हटाने के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय में आंदोलन, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन:
    हिंदी दिवस पर अमित शाह बोले मातृभाषा से ही भारत को बेहतर समझ सकता है बच्चा:
    उत्तर प्रदेश में 14 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले:
    ‘गुंडा एक्ट’ आखिर है क्या? पुलिस क्यों लगाती है गुंडा एक्ट? जानिए कानून का पूरा सच: