बृजमनगंज नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा ने बनाया महाराजगंज जिला प्रभारी:

बृजमनगंज/महाराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के अध्यक्ष राकेश जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा ने उन्हें ‘सेवा संकल्प अभियान’ का महाराजगंज जिला प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही बृजमनगंज समेत पूरे महाराजगंज जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

राकेश जायसवाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, पार्टी कार्यकर्ताओं और नगर पंचायत के सभासदों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि राकेश जायसवाल शुरू से ही “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के मंत्र को लेकर कार्य करते आ रहे हैं।

नगर पंचायत में उनके द्वारा कराए गए विकास कार्य, स्वच्छता अभियान और हाल ही में गौशाला का शुभारंभ उनकी सेवा भावना और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। भाजपा पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि राकेश जायसवाल के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान जिले में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर गरीब और हर घर तक पहुंचाने का प्रयास और मजबूत होगा।

नई जिम्मेदारी मिलने पर राकेश जायसवाल ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही पार्टी के सेवा संकल्प को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

इस अवसर पर मंडल प्रभारी बच्चू लाल चौरसिया, मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिश्चंद्र सोनकर, जेपी गौड, कन्हैया चौहान, सभासद झीनक विश्वकर्मा, सभासद धर्मेंद्र चौरसिया, सभासद प्रद्युमन सिंह, सभासद मनोज जायसवाल, चंद्रशेखर यादव, राजन चौरसिया, राजू जायसवाल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राकेश जायसवाल को शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    काशी विद्यापीठ में PDA Youth Meet Up अभियान के तहत एपीजे अब्दुल कलाम को दी गई श्रद्धांजलि, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर हुई चर्चा:
    • October 16, 2026

    वाराणसी, 15 अक्टूबर 2026। PDA Youth Meet Up अभियान के अंतर्गत महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय में भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर…

    Continue reading
    बृजमनगंज के वार्ड नंबर 9 में जलभराव से मिलेगी राहत, 23 लाख की लागत से बनेगी नाली; चेयरमैन ने किया भूमि पूजन:
    • October 16, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 9 में जल निकासी की समस्या दूर करने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। नगर अध्यक्ष राकेश जयसवाल ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *