प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में पक्की यज्ञशाला का शिलान्यास बजरंग बहादुर सिंह ने रखी नींव:

बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 स्थित हरनामपुर चौराहा के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में पक्की यज्ञशाला के निर्माण के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। पक्की यज्ञशाला का भूमि पूजन एवं शिलान्यास भाजपा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया।

उन्होंने अपने मित्रों के साथ पूजन-अर्चन कर यज्ञशाला की नींव रखी। इस पुनीत कार्य के आयोजनकर्ता शीतलाल गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी ने भी सपत्नीक पूजन में भाग लिया और यज्ञशाला निर्माण का संकल्प लिया।

इस पावन अवसर पर आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख उदय राज, हरिश्चंद्र सोनकर, चंदू सिंह, सिद्धेश्वर चौरसिया, प्रहलाद यादव, जीतेन्द्र शर्मा, जगदीश, राजेश्वर गुप्ता, मनोज यादव, श्री चंद, राम मिलन पटवा, जेपी गौड़, झीनक विश्वकर्मा, मनोज जायसवाल, धर्मेन्द्र चौरसिया, पूर्व प्रधान अमित पासवान सहित भारी संख्या में भक्तगण एवं महिलाएं मौजूद रहीं।

आयोजकों ने बताया कि पक्की यज्ञशाला के बन जाने से मंदिर पर होने वाले धार्मिक अनुष्ठान, सुंदरकांड, हवन-पूजन और भागवत कथा जैसे कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। साथ ही, बरसात के मौसम में भी धार्मिक कार्य निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सकेंगे। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया, जिसके साथ धार्मिक आयोजन का समापन हुआ।

  • Related Posts

    पेट्रोल के विकल्प की ओर बड़ा कदम! E85 और E100 फ्यूल वाली गाड़ियों को मिली मंजूरी:
    • October 27, 2026

    केंद्र सरकार ने 100% इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियों के लिए रास्ता साफ कर दिया है। सरकार ने Central Motor Vehicles Rules, 1989 में संशोधन करते हुए E85 और E100…

    Continue reading
    बलिया में PDA YOUTH MEET UP: शिक्षा, रोजगार और छात्रवृत्ति के मुद्दे उठे, 2027 चुनाव पर भी चर्चा:
    • October 25, 2026

    बलिया, 24 अक्टूबर 2026 | समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंकुर पाण्डेय के नेतृत्व में PDA YOUTH MEET UP अभियान के तहत सतीश चंद्र महाविद्यालय में नौजवानों की बैठक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *