विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण:

बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया गया। नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद नगर पंचायत की सभी गाड़ियों—जेसीबी, ट्रैक्टर, टैंकर, कचरा वाहन आदि का पूजन किया गया।

वाहनों पर तिलक लगाकर माल्यार्पण भी किया गया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन और निर्माण के देवता हैं। उन्हीं के आशीर्वाद से नगर का विकास कार्य निरंतर चल रहा है।

पूजन कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभासदगण झीनक विश्वकर्मा, राजन चौरसिया, सनी रैना, कर्मचारी विजय शंकर पांडेय, दीपक विश्वकर्मा, सफाई कर्मी राजकुमार चौरसिया और वाहन चालक राजू, सोनू, पिंटू, ओमकार, अनिल कुमार, अखिलेश्वर, विक्की, दुर्गेश कुमार, प्रमोद कुमार मौजूद रहे। अंत में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।

  • Related Posts

    महराजगंज में दो छात्रों का साहस, तेज बहाव में कूदकर बचाई महिला की जान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित:
    • September 15, 2026

    महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र में नहर में एक महिला के छलांग लगाने के बाद घटनास्थल पर मौजूद कक्षा 10 के दो छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तेज…

    Continue reading
    प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में पक्की यज्ञशाला का शिलान्यास बजरंग बहादुर सिंह ने रखी नींव:
    • September 13, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 स्थित हरनामपुर चौराहा के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण:
    बृजमनगंज में दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, 10 साल की बच्ची झुलसी:
    अमेरिका के 100% टैरिफ वाले कानून पर भारत का जवाब, ऊर्जा सुरक्षा पर स्पष्ट रुख: