लखनऊ के शिवा मर्डर केस की आरोपी श्रद्धा दुबे को लेकर एक नया दावा सामने आया है। श्रद्धा के एक दोस्त के मुताबिक, वर्ष 2009 से 2010 के बीच प्रेम संबंधों में निराशा के चलते तीन युवकों ने कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। दोस्त ने यह भी दावा किया कि श्रद्धा 11वीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर मुंबई चली गई थी।
‘हिंदुस्तान’ की रिपोर्ट के अनुसार, पहचान उजागर न करने की शर्त पर श्रद्धा के एक दोस्त ने बताया कि जब वह 9वीं कक्षा में थी, तभी से उसके प्रेम संबंधों के चर्चे होने लगे थे। दोस्त का दावा है कि श्रद्धा की तीन से चार लड़कों के साथ गहरी दोस्ती रही थी। जब भी किसी लड़के के साथ उसकी दोस्ती या प्रेम संबंध टूटते थे, तो संबंधित युवक कथित तौर पर अपनी जान लेने की कोशिश करते थे।
दोस्त ने यह भी दावा किया कि ऐसे ही मामलों में तीन युवकों ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। हालांकि, ये सभी बातें श्रद्धा के दोस्त की ओर से किए गए दावे हैं। रिपोर्ट में इन दावों के समर्थन में कोई सबूत पेश किए जाने की जानकारी नहीं है।


















































