महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत ₹1,500 करोड़ की सब्सिडी डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इस क्रम में महराजगंज जनपद में भी कार्यक्रम आयोजित कर लाभार्थियों को सब्सिडी हस्तांतरण की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविकांत पटेल, पनियरा विधायक श्री ज्ञानेंद्र सिंह एवं सदर विधायक श्री जयमंगल कन्नौजिया मौजूद रहे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने लगभग 200 महिलाओं को सब्सिडी के डेमो चेक प्रदान किए।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महराजगंज जनपद के लगभग 2.58 लाख पात्र परिवारों को इस सब्सिडी का लाभ मिलेगा। सब्सिडी की धनराशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों तक पहुंचाई जा रही है।
News by: Rk Tripathi (Journalist)















































