गोरखपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, सीएम योगी और नितिन नवीन ने विपक्ष को घेरा:

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली: उत्तर प्रदेश में बुधवार को भाजपा ने गोरखपुर, कानपुर और प्रयागराज में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली का आयोजन किया। गोरखपुर में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।

सीएम योगी ने दोनों नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि हार के बाद दोनों लड़कों की जोड़ी बहाने तलाशने लगती है। कभी EVM तो कभी SIR को हार का जिम्मेदार ठहराया जाता है, लेकिन अपनी नाकामी पर कभी सवाल नहीं उठाते। उन्होंने राहुल गांधी को लेकर कहा कि कांग्रेस उन्हें कितनी बार लॉन्च करेगी? राहुल का तो धुआं निकल चुका है।

योगी जी ने आगे कहा, हार गए तो कमल दोषी, EVM दोषी और लोकतंत्र पर खतरा नजर आने लगता है। अगर EVM इतनी ही गलत थी तो उसी EVM से जीतकर राहुल गांधी संसद में शपथ क्यों लेते हैं? उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी गोरखपुर में मौजूद रहे। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने भोजपुरी में लोगों का अभिवादन करते हुए पूछा, “रउवा सब ठीक बानी ना?” इसके बाद राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जिस लॉन्चिंग पैड की चर्चा मुख्यमंत्री जी कर रहे थे, उसका सिर्फ रॉकेट ही खराब नहीं है, बल्कि लॉन्चिंग पैड भी खराब है, जो ऐसे-ऐसे नेताओं को पैदा करता है।

रैली के समापन के बाद महाराणा प्रताप कॉलेज से पदयात्रा निकाली गई। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं सहयोगी दलों के कई प्रमुख नेता भी शामिल हुए। इनमें रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, निषाद पार्टी के संजय निषाद और सुभासपा के अनिल राजभर सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

News by: Utkarsh Tiwari (Journalist)

  • Related Posts

    यूपी में 38 IAS अधिकारियों का बड़ा तबादला, महराजगंज और सिद्धार्थनगर के DM बदले:
    • November 14, 2026

    यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 38 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। इस फेरबदल में पांच जिलों…

    Continue reading
    गोरखपुर में PDA YOUTH MEET UP अभियान के तहत युवा सम्मेलन, बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे पर हुई चर्चा:
    • November 12, 2026

    गोरखपुर, 12 अक्टूबर 2026। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अंकुर पाण्डेय के नेतृत्व में PDA YOUTH MEET UP अभियान के अंतर्गत गोरखपुर के कूड़ाघाट में युवा सम्मेलन का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *