अयोध्या दीपोत्सव-2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में रामनगरी अयोध्या में आयोजित होने वाले दसवें दीपोत्सव-2026 को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार नया कीर्तिमान स्थापित करने के उद्देश्य से राम की पैड़ी के सभी 56 घाटों पर 30 लाख दीप सजाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
निर्धारित लक्ष्य को समय से पूरा करने के लिए विश्वविद्यालय परिसर से बड़ी संख्या में स्वयंसेवक बसों के माध्यम से राम की पैड़ी पहुंचे। यहां पहुंचते ही छात्र-छात्राओं ने अपने निर्धारित घाटों की जिम्मेदारी संभाल ली और पूरी ऊर्जा, निष्ठा एवं अनुशासन के साथ दीप बिछाने का कार्य शुरू कर दिया।
News by: Utkarsh Tiwari (Journalist)















































