महंगाई से जनता परेशान, दिवाली से पहले नगर पालिका अध्यक्ष ने खरीदीं 4 Fortuner Legender! करीब 2 करोड़ की गाड़ियों की चर्चा:

बलरामपुर: एक तरफ आम आदमी महंगाई के बीच अपने घर का बजट संभालने में परेशान है, तो दूसरी तरफ बलरामपुर की आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू की दिवाली महंगी गाड़ियों की खरीदारी को लेकर चर्चा में है। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने दिवाली से पहले एक साथ चार Toyota Fortuner Legender खरीदी हैं।

एक साथ खरीदी गई 4 Fortuner

इन चारों गाड़ियों की कुल कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। चार लग्जरी गाड़ियों की एक साथ खरीदारी के बाद अब इस पर सवाल भी उठ रहे हैं। आखिर एक नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष की इतनी कमाई होती है कि वे एक साथ करीब 2 करोड़ रुपये की गाड़ियां खरीद सकें? उनकी आय के स्रोत क्या हैं? हालांकि, उनकी वास्तविक आय और गाड़ियों की खरीद के वित्तीय स्रोतों को लेकर पुष्टि अभी बाकी है।

पर एक तरफ आम आदमी दिवाली पर घर का जरूरी सामान खरीदने से पहले भी कई बार सोचता है, वहीं दूसरी तरफ नेता जी की खरीदारी देखकर लगता है कि इस बार दिवाली का बजट कुछ ज्यादा ही शानदार है। जनता महंगाई में तेल, गैस और राशन के दामों से परेशान है, वहीं नेता जी ने एक साथ चार Fortuner का काफिला तैयार कर लिया!

अब सवाल सिर्फ चार गाड़ियों का नहीं, बल्कि उस कमाई और आय के स्रोतों का भी है, जिसके दम पर इतनी महंगी खरीदारी की गई। जनता के मन में उठ रहे इन सवालों का जवाब मिलना भी जरूरी है।

News by: Prafulla Shukla (Journalist)

  • Related Posts

    दीपावली पर पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी जानिए क्या कहा:
    • November 6, 2026

    दिल्ली-NCR में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए प्रदूषण की समस्या पर अहम टिप्पणी की है। दीपावली से पहले ही हवा में बढ़ते…

    Continue reading
    गोरखपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, सीएम योगी और नितिन नवीन ने विपक्ष को घेरा:
    • November 4, 2026

    ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली: उत्तर प्रदेश में बुधवार को भाजपा ने गोरखपुर, कानपुर और प्रयागराज में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली का आयोजन किया। गोरखपुर में आयोजित रैली को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *