फरेंदा क्षेत्र के भगवतनगर परसिया गांव का निरीक्षणः उपनिदेशक पंचायती राज ने ग्राम पंचायत भवन, शौचालय और मनरेगा कार्यों की समीक्षा की :-
गोरखपुर के उपनिदेशक पंचायती राज हिमांशु ठाकुर ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के फरेंदा क्षेत्र में भगवतनगर परसिया गांव का दौरा किया।
उन्होंने सर्वप्रथम ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण किया, इसके बाद सामुदायिक शौचालय और मनरेगा के तहत किए गए कार्यों का जायजा लिया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
ग्राम पंचायत में किए गए विकास कार्यों से उपनिदेशक संतुष्ट दिखे, उन्होंने अंतेश्टि स्थल का भी निरीक्षण किया, इस दौरान फरेंदा के बीडीओ गुलाब पाठक, पंचायत सचिव परमेश्वर दुबे, वेद प्रकाश, संतोष सिंह यादव, जूनियर इंजीनियर यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बबलू, नीरज गुप्ता और कई ग्रामीण मौजूद रहे।



















































