महराजगंज में गूगल मैप ने एक कार सवार को धोखा दे दिया। युवक गूगल मैप लगाकर कार से जा रहा था, इस दौरान मैप ने युवक को आधे बने पुल पर चढ़ा दिया, अंधेरा होने के कारण युवक भी नहीं समझ पाया,‌ जब कार सवार आधे बने पुल के कट पहुंचा हो तो हेडलाइट से उसे दिखा कि आगे रास्ता ही नहीं है।

जब तक उसने ब्रेक लगाई तब तक कार फिसलते हुए पुल के नीचे लटक गई, गनीमत रही पुल के नीचे पत्थर और मिट्टी री थी, जिसमें कार अटक गई और नीचे नहीं गिरी,‌ हादसे में कार सवाल बाल-बाल बच गया।

कार से गोरखपुर होते हुए नेपाल की ओर जा रहा था :-
मामला गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय हाईवे पर फरेंदा थाना क्षेत्र के भैया फरेंदा के पास का है, लखनऊ का रहने वाला एक युवक कार से गोरखपुर होते हुए नेपाल की ओर जा रहा था, रात करीब एक बजे, फरेंदा के पास वह गूगल मैप के निर्देशों का पालन करते हुए सीधे निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर चढ़ गया।

अचानक ब्रेक लगाने से फिसलते हुए लटकी कार :-
पुल के अंतिम छोर पर रास्ता खत्म होने के कारण चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे कार पुल के किनारे लटक गई। रात के सन्नाटे में इतना बड़ा हादसा देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए, सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, हादसे के बाद चालक कार से बाहर निकलकर मौके से फरार हो गया।

निर्माण स्थल पर नहीं लगा था निर्माण बोर्ड :-
स्थानीय लोगों का कहना है कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते फ्लाईओवर पर न तो कोई बेरिकेटिंग थी, न डायवर्जन का संकेत, और न ही पर्याप्त साइन बोर्ड, ऐसे में तेज रफ्तार से गूगल मैप के निर्देशों का पालन करते हुए जा रहे वाहन सीधे अधूरे पुल पर चढ़ सकते हैं, इससे पहले भी इस स्थान पर हादसे हो चुके हैं, लोगों ने निर्माण एजेंसी और प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।

कार चालक को मामूली चोटें आई थीं :-
फरेंदा थाना प्रभारी शांत पाठक ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी, कार चालक को मामूली चोटें आई थीं, लेकिन वह घटनास्थल से चला गया था। कार में उसके अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था, मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

  • Related Posts

    UP में 2027 की तैयारी तेज, दो दिवसीय दौरे पर आ रहे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन:
    • September 20, 2026

    उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 21 और…

    Continue reading
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण:
    • September 17, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया गया। नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष राकेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ विश्वविद्यालय से PDA Youth Meet Up अभियान का आगाज, शिक्षा-रोजगार पर हुई चर्चा:
    अखिलेश यादव पर पोस्टर के जरिए निशाना, ‘माफिया’ वाली तस्वीरों से गरमाई यूपी की सियासत:
    ओवैसी की यूपी में एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, गठबंधन पर भी दिया जवाब:
    UP में 2027 की तैयारी तेज, दो दिवसीय दौरे पर आ रहे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन:
    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा बयान, सपा-बीजेपी पर लगाए आरोप: