एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिवार को 1 करोड़ देगा टाटा

एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिवार को 1 करोड़ देगा टाटा, रेलवे ने भी बढ़ाया मदद का हाथ :-

विमान पर 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 पैसेंजर्स और 12 क्रू मेंबर्स थे, सिर्फ एक व्यक्ति ही इस क्रैश में बच पाया है, इस दुखद घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है ।
Source-PTI

Ahmedabad Air India Plane Crash: एयर इंडिया का विमान गुरुवार को उड़ान भरते ही अहमदाबाद के सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गया, इस विमान पर 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 पैसेंजर्स और 12 क्रू मेंबर्स थे, सिर्फ एक व्यक्ति ही इस क्रैश में बच पाया है, इस दुखद घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया विमान हादसे पर दुख जातते हुए पीड़ित परिवारों को मदद का ऐलान किया है ।

हर परिवार को एक करोड़ :-ग्रुप के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एयर इंडिया विमान 171 से जुड़ी घटना से काफी दुखी है, इस वक्त जो भी दुख महसूस कर रहे हैं, उसे बयां नहीं किया जा सकता है, प्रार्थनाएं और संवेदनाएं उन पीड़ित परिवारों के प्रति है, जिन्होंने अपने परिजानों को खो दिया है ।

इसके साथ ही, टाटा ग्रुप ने हर पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की राशि देने का ऐलान किया है, टाटा ग्रुप ने कहा कि वे आवश्यक देखभाल और सहायता सुनिश्चित करने के साथ मेडिकल खर्च भी वहन करेंगे, इसके साथ ही, बी.जे. मेडिकल के हॉस्टल निर्माण में मदद की जाएगी, टाटा ने कहा कि इस समय में प्रभावित परिवारों और उन सभी समुदाय के साथ वे खड़े हैं ।

रेलवे ने बढ़ाया मदद का हाथ :-
दूसरी तरफ इस घटना के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सभी उड़ाने ठप हो गई थी, ऐसी स्थिति में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए वेस्टर्न रेलवे ने बड़ा कदम उठाते हुए अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का ऐलान किया, वेस्टर्न रेलवे की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश की घटना के बाद डिजास्टर मैनेजमेंट टीम रिलीफ और रेस्क्यू करने के लिए पूरी तरह से काम में जुट गई है, दूसरी तरफ अहमदाबाद सिटी पुलिस का इमजरजेंसी नंबर 07925620350 भी जारी कर दिया गया ।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प: