उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र में झारखंडी मंदिर के पास ससुराल में आए युवक ने शराब पीने को लेकर हुए विवाद में बृहस्पतिवार सुबह ब्लेड से अपनी पत्नी की गर्दन काट दी

UP: पहले पत्नी, फिर युवक ने अपनी काटी गर्दन
सास बोली- दामाद शराब के नशे में, “मायके में रह रही थी विवाहिता”

माैके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया, इसकी जानकारी मिलने पर सीओ कोतवाली सुनीता दहिया जिला अस्पताल पहुंच गई और परिवार से घटना की जानकारी ली।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र में झारखंडी मंदिर के पास ससुराल में आए युवक ने शराब पीने को लेकर हुए विवाद में बृहस्पतिवार सुबह ब्लेड से अपनी पत्नी की गर्दन काट दी, इसके बाद उसने अपनी गर्दन और हाथ की नस काट कर खुद को भी लहूलुहान कर लिया, पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

बिजनौर जिले के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के जैतूलाला शेखुपुरा निवासी विपिन सागर की शादी 15 साल पहले नागफनी के झारखंडी मंदिर के पास रहने वाली पूजा के साथ हुई थी, दंपती की दो बेटियां परी, भूमि और एक बेटा सम्राट है, पूजा की मां प्रेमवती ने पुलिस को बताया कि विपिन शराब पीकर आए दिन पूजा के साथ मारपीट करता था, जिससे तंग आकर पूजा अपनी बेटियों को लेकर मायके में आ गई थी।

बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे विपिन घर आ गया, उस वक्त परिवार के अधिकतर लोग सो रहे थे, पूजा की मां का कहना है कि विपिन ने पूजा पर घर चलने का दबाव बनाया, पूजा ने उसके साथ जाने से इन्कार कर दिया तो विपिन घर से चला गया, कुछ देर बाद विपिन दोबारा घर पहुंचा तो नशे की हालत में था, उसके हाथ में ब्लेड थी, वह पूजा की हत्या करने की धमकी देने लगा, प्रेमवती पुलिस को बुलाने थाने चली गईं।


इसी बीच आरोपी विपिन ने पहले अपनी पत्नी की गर्दन ब्लेड से काट दी और फिर अपनी गर्दन और हाथ की नस काट ली, माैके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया, इसकी जानकारी मिलने पर सीओ कोतवाली सुनीता दहिया जिला अस्पताल पहुंच गई और परिवार से घटना की जानकारी ली, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: