महराजगंज में नीट स्टूडेंट्स ने सुसाइड कियाः परीक्षा में कम नंबर आने से नाराज था, फंदे से लटकता मिला शव

महराजगंज के बिस्मिल नगर में नीट परीक्षा में कम अंक आने से मानसिक तनाव में 22 वर्षीय शाकिब ने आत्महत्या कर ली, शुक्रवार को शाकिब ने अपने घर में फांसी लगा ली, परिजन उसे केएमसी हॉस्पिटल महराजगंज ले गए।

हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया,‌ रास्ते में ही शाकिब की मौत हो गई, परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव चिलबिलवा, थाना गुलरिया, गोरखपुर ले गए।

शनिवार को एक वायरल ट्वीट से घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई, प्रभारी निरीक्षक तुरंत चिलबिलवा पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बात कर अंतिम संस्कार रोकने और पोस्टमार्टम की सहमति ली।

पुलिस ने प्राइवेट एम्बुलेंस से शव को जिला अस्पताल महराजगंज भेजा,‌ वहां पंचानामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है, प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने बताया कि घटना की सूचना वायरल ट्वीट से हुई थी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: