कल से योग सप्ताह की शुरुआत, 21 को जिला स्टेडियम में होगा भव्य आयोजन

कल से योग सप्ताह की शुरुआत, 21 को जिला स्टेडियम में होगा भव्य आयोजन :

महराजगंज ; विश्व योग दिवस जनपद में इस बार कुछ विशेष होगा, इसके लिए जिला प्रशासन ने रूपरेखा तय कर ली है, इसे जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंजूरी दी है, 15 जून से योग सप्ताह की शुरुआत चौक नगर पंचायत के महंत दिग्विजय नाथ इंडोर स्टेडियम से होगी, इसमें जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी, सभी विभाग प्रतिभाग करेंगे।

16 को सभी इंटर काॅलेज और महाविद्यालय में योग सत्र शुरू किए जाएंगे, इसकी जिम्मेदारी डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा को दी गई है। योग विषय पर वाद-विवाद और क्विज प्रतियोगिता होगी, जिसके विजेता 21 को पुरस्कृत होंगे। 17 को सभी ग्राम पंचायत व नगर निकाय में सामूहिक योग कार्यक्रम होंगे, 18 जून को जिला कारागार के बंदी और वृद्धाश्रम के वृद्ध योग करेंगे।

19 को पुलिस लाइंस सभागार, सभी थाना, एनसीसी व होमगार्ड विभाग कार्यालय में योग शिविर का आयोजन होगा। 20 जून को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व आशा कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगी, विश्व योग दिवस के दिन 21 जून को धनेवा स्थित स्टेडियम में सुबह छह बजे से आठ बजे तक योग किया जाएगा, इसमें सभी विभाग, जनप्रतिनिधि व आम लोगों की सहभागिता रहेगी, योग सप्ताह में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को इसी दिन सम्मानित भी किया जाएगा, योग सप्ताह की तय रूपरेखा के अनुसार सीएमओ को एंबुलेंस उपलब्धता संबंधित आयोजन स्थल पर करने व नगर निकाय को मोबाइल शौचालय की व्यवस्था करने का निर्देश जारी किया गया है।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: