फरेंदा में पेट्रोल डालकर पत्नी को जलाया गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत

फरेंदा: पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, गर्भस्थ शिशु की मौत — आरोपी पति गिरफ्तार

महराजगंज (फरेंदा):
गनेशपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है, पारिवारिक विवाद के चलते 30 वर्षीय गोविंद नामक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले करने की कोशिश की, यह खौफनाक वारदात तब हुई जब महिला गर्भावस्था के अंतिम चरण में थी। आग से झुलसी महिला को 60% तक गंभीर जलन हुई है।

घटना के बाद महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गर्भस्थ मृत शिशु को बाहर निकाला, इलाज के दौरान महिला की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और वह अब भी जिंदगी की जंग लड़ रही है।

घटना के बाद आरोपी हुआ फरार :
इस बर्बर घटना के बाद आरोपी पति गोविंद मौके से फरार हो गया था, पुलिस ने उसकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी और आखिरकार शुक्रवार सुबह 11:30 बजे फरेंदा के उत्तरी बाईपास क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने दी सख्त कार्रवाई के निर्देश :
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में कोतवाल प्रशांत कुमार पाठक की टीम ने इस सफलता को अंजाम दिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपी गोविंद के खिलाफ भारतीय न्यायिक संहिता की धारा 115(2) (हत्या का प्रयास), 352 (हमला), 351(3), 124(1), 85 तथा 3/4 डीपी एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी में यह अधिकारी रहे शामिल :
गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक अख्तर आलम, हेड कांस्टेबल इंद्रप्रकाश सिंह और कांस्टेबल अश्विनी यादव की अहम भूमिका रही, आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

इलाके में गम और आक्रोश का माहौल :
घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है, ग्रामीणों ने इस क्रूर घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है, वहीं, पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि महिला को हरसंभव न्याय दिलाने के लिए कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा और अत्याचार की भयावह स्थिति को उजागर करता है, प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण: