फरेंदा बुजुर्गः देसी शराब की दुकान के सामने झोपड़ीनुमा दुकान में आग

फरेंदा बुजुर्ग: देसी शराब की दुकान के सामने झोपड़ीनुमा दुकान में आग, 50 हजार का नुकसान, बड़ी घटना टली :

महराजगंज ज़िले के फरेंदा बुजुर्ग क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक झोपड़ीनुमा दुकान में आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, यह दुकान देसी शराब के ठेके के सामने स्थित है, दुकान के मालिक बालमुकुंद चौहान ने बताया कि वह गुरुवार रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे, देर रात करीब 3 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान में अचानक आग लग गई है।

जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि पूरी दुकान आग की लपटों में घिरी हुई है और अंदर रखा गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में है। तत्काल स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और कड़ी मशक्कत के बाद सिलेंडर को बाहर निकाला गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया, हालांकि, तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

पीड़ित ने दी थाने में तहरीर :
दुकान मालिक बालमुकुंद चौहान ने बताया कि आगजनी की इस घटना में उन्हें लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच की मांग की है।

पुलिस कर रही जांच :
फरेंदा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या फिर किसी शरारती तत्व की करतूत थी।

इलाके में चर्चा का विषय :
इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लोगों में चिंता है कि अगर समय रहते सिलेंडर बाहर न निकाला गया होता, तो बड़ी जनहानि हो सकती थी, क्योंकि दुकान आबादी वाले क्षेत्र में स्थित है।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: