नाबालिका के अपहरण एवं बलात्कार के आरोपी को बृजमनगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिका के अपहरण एवं बलात्कार के आरोपी को बृजमनगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार :
बृजमनगंज, महराजगंज।

जनपद महराजगंज में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के नेतृत्व में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। बृजमनगंज पुलिस ने नाबालिका के अपहरण और बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया है।

मामले की जानकारी के अनुसार, 18 जून 2025 को एक महिला ने बृजमनगंज थाने में अपनी नाबालिक नतिनी की गुमशुदगी की तहरीर दी थी, पुलिस ने तहरीर के आधार पर तत्काल संज्ञान लेते हुए धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि नाबालिका का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया गया है, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुकदमे में धारा 137(2), 65(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि उक्त मामले में आरोपी की पहचान राजू पुत्र लालमन, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी ग्राम दुबौलिया टोला जमुनहिया, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज के रूप में हुई, पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 21 जून 2025 को आरोपी को बृजमनगंज रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रीय जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है तथा यह संदेश गया है कि बालिकाओं एवं महिलाओं के प्रति अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, प्रशासन ने भी पुलिस टीम के इस कार्य की सराहना की है।

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण: